
झारखण्ड में कोरोना के 3 नए मरीज मिलने के बाद आंकड़ा बढ़कर 59 तक पहुँच गया है. बाबा नगरी देवघर से दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिला जो एक प्रवासी मजदुर है. तीन नए मामलो में 2 कोरोना हॉटस्पॉट रांची के हिंदपीढ़ी से है तो 1 देवघर से है. देवघर में मिले कोरोना पॉजिटिव के बारे में कहा जा रहा है की वो सूरत में रहकर मजदूरी करता था और लॉक डाउन होने के पश्चात् 29 मार्च को सूरत से देवघर लौटा था.
Also Read: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा तथ्यों को को तोड़मरोड़ कर पेश कर रहे मंत्री रामेश्वर उरांव
हिंदपीढ़ी में 2 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है उनमे एक महिला और एक पुरुष है. जिनकी उम्र तक़रीबन 25-30 वर्ष होगी। झारखंड में अधिकतर ये देखा जा रहा है कोरोना से संक्रमित होने वालो में ज्यादातर युवा वर्ग के लोग है जबकि आमतौर पर कोरोना 40 से अधिक के उम्र वालो में ही देखा गया है.
Also Read: इरफ़ान अंसारी ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दर्ज कराया मामला, कहा अविलंब गिरफ्तार किया जाए
राज्य में अब कुल कोरोना के 59 मरीज हो चुके है. जिसमें 6 लोग कोरोना वायरस से स्वास्थ्य हो गए हैं और 2 लोग की मृत्यु हुई है. रांची 35 जिसमे 4 लोग ठिक हुए है। औऱ 2 लोगो की मौत हुई है। बता दें की बोकारो 10 जिसमे एक की मौत है, हजारीबाग में 3 जिसमें 2 लोग ठीक हो गए, धनबाद 2, सिमडेगा 2 जिसमें 1 ठीक हो गया है, गिरिडीह 2, देवघर 2 और गढ़वा 1 कोरोना पॉजिटिव लोग मिले है. राहत की बात है की कोरोना से संक्रमित लोग ठीक हो रहे है. राज्य में जो पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था उसकी भी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और उसे रिम्स से छुट्टी दे दिया गया है.
