
लॉकडाऊन के कारण तेलंगाना में फंसे प्रवासी मजदूरों को लेकर लॉकडाउन के बीच चली पहली ट्रेन से 1200 मजदूरों को राज्य वापस लाया गया. मजदूरों को रांची के हटिया स्टेशन पर फूल और खाने का पैकेट देकर स्वागत किया गया. फिर उन्हें 60 बसों से उनके जिले पहुँचाया गया. CM हेमंत सोरेन ने स्वयं हटिया स्टेशन पहुँच कर सारी चीज़ो का जायजा लिया था.
तेलंगाना से आए मजदूरों को एस्कॉर्ट कर रांची से चतरा लाने गई पुलिस की जीप लौटने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दिनेश कुमार नामक चालक की मौत हो गई और पांच आरक्षी घायल हो गए। घटना रामगढ़ के समीप हुई है। सभी घायलों काे रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है
जानकारी मिलते ही मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी रामगढ़ के लिए रवाना हो गए है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तेलंगाना से रांची आने वाले जिले के मजदूरों को एस्कार्ट करके लाने के लिए शुक्रवार को पुलिस का एक दल भेजा गया था। वापसी में रामगढ़ घाटी में एस्कार्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई और चालक की मौत हो गई तथा पांच जवान जख्मी हो गए।
