Skip to content

केंद्र सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन में छूट का निर्णय झारखण्ड में नहीं होगा लागू, पहले की तरह ही होगा सब काम

Shah Ahmad

केंद्र सरकार के द्वारा जारी लॉकडाउन के बीच छूट का आदेश झारखण्ड में लागू नहीं होगा। इसकी जानकारी खुद मुख़्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता को दिया है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है की “हमारे श्रमिक भाई-बहन, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग विभिन्न राज्यों से अपने घर आ रहे हैं।इसलिए एहतियात के तौर पर झारखण्ड राज्य में अगले 2 हफ्तों तक लॉकडाउन लागू रहेगा। केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन में छूट को लेकर दिए गए नए निर्देश फिलहाल झारखण्ड में लागू नहीं होंगे।”

Also Read: कोरोना वारियर्स के लिए हुई फूलो की वर्षा, वायु सेना दिया सम्मान, रांची के तीन बड़े अस्पतालो में हुआ ये कारनामा

जबकि केंद्र सरकार ने तीन जोन में बाट कर लॉकडाउन में थोड़ी ढील देने का निर्देश दिया है. रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में झारखण्ड के जिलों को बाटा गया है. राज्य की राजधानी रांची ही सिर्फ रेड जोन में है बाकि के 23 जिले ऑरेंज और ग्रीन जोन में है.

Also Read: झारखंड के रहने वाले है, तो जानिए आपके जिले में किन चीज़ो में छूट और रोक रहेगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ये साफ़ किया है तीन जोन में बाटे जिले और केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के मुताबिक राज्य में कोई भी छूट नहीं मिलेगी। बल्कि पहले की तरह ही लॉकडाउन का सख्ती से 17 मई तक पालन किया जायेगा।