नई दिल्ली: सोनिया गांधी ने सोमवार को घोषणा की के लॉकडाउन के बीच प्रवासियों के लिए ट्रेन का किराया कांग्रेस चुकाएगी, “हम नहीं चाहते कि हमारे गाँव इटली बने”। सोनिया गाँधी ने कहा जब ट्रम्प यात्रा के दौरान गुजरात में सिर्फ एक कार्यक्रम में “100 करोड़” खर्च किए गए और रेलवे द्वारा पीएम-केयर फंड में 151 करोड़ रुपये का योगदान दिया गया था, विदेश में फंसे भारतीयों को मुफ्त में वापस लाया गया तो क्यों कामगारों से किराया वसूला जा रहा है। ऐसे में उन्होंने फैसला लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक और कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी और जरूरी कदम उठाएगी।
कांग्रेस अध्यक्षा, श्रीमती सोनिया गांधी का बयान
— Congress (@INCIndia) May 4, 2020
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक व कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी व इस बारे जरूरी कदम उठाएगी। pic.twitter.com/DWo3VZtns0
- Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेमरा से निभाई जनसेवा की जिम्मेदारी, मातृ श्राद्धकर्म के बीच भी सुनी जनता की समस्याएं
- Jharkhand News : हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा स्थित पैतृक आवास पर अर्पित की श्रद्धांजलि
- Koderma News : कोडरमा की सड़कों पर गड्ढों का जाल, बदहाल रास्तों पर सफर करना बना चुनौती; हादसों का बढ़ा खतरा
- Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, पैतृक गांव नेमरा में भावुक हुए मुख्यमंत्री
- Koderma News : नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार जेल भेजे गए, पुलिस कर रही मामले की जांच
सोनिया गाँधी ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘श्रमिक व कामगार देश की रीढ़ की हड्डी हैं, उनकी मेहनत और लगन राष्ट्र निर्माण की नींव है। सिर्फ चार घंटे के नोटिस पर लॉकडाऊन करने के कारण लाखों श्रमिक व कामगार घर वापस लौटने से वंचित हो गए। 1947 के बंटवारे के बाद देश ने पहली बार यह दिल दहलाने वाला मंजर देखा कि हजारों श्रमिक व कामगार सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल घर वापसी के लिए मजबूर हो गए।’
उन्होंने कहा, ‘न राशन, न पैसा, न दवाई, न साधन, पर केवल अपने परिवार के पास वापस गांव पहुंचने का सपना। उनकी व्यथा सोचकर ही हर मन कांपता और फिर उनके दृढ़ निश्चय और संकल्प को हर भारतीय ने सराहा भी। पर देश और सरकार का कर्तव्य क्या है? आज भी लाखों श्रमिक व कामगार पूरे देश के अलग अलग कोनों से घर वापस जाना चाहते हैं, पर न साधन है, और न पैसा।’
सोनिया गाँधी ने की घोषणा प्रवासी मजदूरों का भाड़ा चुकाएगी कांग्रेस पार्टी, सुनिए इसपर झारखण्ड युथ कांग्रेस के प्रवक्ता ने क्या कुछ कहा??@kunalshuklaJH @INCJharkhand @IYCJharkhand #lockdown #MigrantWorkers pic.twitter.com/Xv2Ur4DE4o
— The News Khazana (@TheNewsKhazana) May 4, 2020
उन्होंने कहा, ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मेहनतकश श्रमिकों व कामगारों की इस निशुल्क रेलयात्रा की मांग को बार बार उठाया है। दुर्भाग्य से न सरकार ने एक सुनी और न ही रेल मंत्रालय ने। इसलिए, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक व कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी व इस बारे जरूरी कदम उठाएगी। मेहनतकशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने के मानव सेवा के इस संकल्प में कांग्रेस का यह योगदान होगा।’









