वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार ने तालाबंदी (LOCKDOWN) के दौरान पीएम-किसान (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि) योजना के तहत 18,253 करोड़ रुपये का वितरण किया है। PM-KISAN योजना के तहत, प्रत्येक किसान को न्यूनतम आय सहायता के रूप में प्रति वर्ष 6,000 रुपये तक मिलते हैं, सरकार द्वारा 25 मार्च को COVID-19 रोग के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया था और इसे अब तक दो बार बढ़ाया जा चुका है।
- Abdul Qayyum Ansari Birth Anniversary: बाबा-ए-कौम अब्दुल कय्यूम अंसारी की 121वीं जयंती—जिन्ना के द्विराष्ट्र सिद्धांत के प्रखर विरोधी और सामाजिक न्याय के मजबूत पैरोकार
- Indian Railways : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: बिना टिकट सफर करने पर लगेगा भारी जुर्माना, 19 जून से नए नियम लागू
- New Delhi : भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन का आकर्षण—वन विभाग का स्टॉल दिखा रहा है समृद्ध प्रकृति और परंपरा की झलक
सीतारमण ने यह भी कहा कि मार्च में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा घोषित 3 महीने के ऋण अधिस्थगन का कुल 4,22,113 करोड़ रुपये के कृषि ऋण वाले लगभग तीन करोड़ किसानों ने लाभ उठाया।
Since March 2020, 9.13 crore farmers have been paid Rs 18,253 crore under PM-KISAN during the #lockdown. About three crore farmers with agri loans totaling Rs 4,22,113 crore availed the benefit of the 3-month loan moratorium. @RBI @FinMinIndia @DFS_India @PIB_India
— NSitharamanOffice (@nsitharamanoffc) May 9, 2020
ऐसे चेक करें PM-KISAN खाते का बैलेंस

- pmkisan.gov.in पर जाएं
- फार्मर कार्नर मेनू पर जाएं
- बेनिफिशरी स्टेटस मेनू को क्लिक करें
- अब अपना आधार या बैंक खाता नंबर या रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें
- अब गेट डेटा पर क्लिक करें
![]()
