Skip to content
Advertisement

BJP: बिहार चुनाव से ठीक पहले BJP के राष्ट्रीय संगठन में फेरबदल, झारखंड से इन्हें मिला मौका

Advertisement
BJP: बिहार चुनाव से ठीक पहले BJP के राष्ट्रीय संगठन में फेरबदल, झारखंड से इन्हें मिला मौका 1

बिहार में विधानसभा चुनाव के तारीखो का एलान शुक्रवार को कर दिया गया है। सभी राजनीतिक दल अपने हिसाब से चुनावी मैदान में वोटरो को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए जुट गये है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के 8 महीने बाद जे.पी.नड्डा ने पहली बार संगठन में बदलाव किया है। नड्डा की टीम में कई नए चेहरो को मौका दिया गया है। भाजपा के संगठन में इस वक्त हुए बदलाव को बिहार चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

भाजपा ने शनिवार को राष्ट्रीय संगठन में बदलाव करते हुए 12 उपाध्यक्ष नियुक्त किये है। इसमें कई नए चेहरे है। रमन सिंह, वसुंधरा राजे, राधा मोहन सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राजद की नेत्री और झारखंड की मंत्री रही अन्नापूर्ण देवी यादव, मुकुल रॉक,अब्दुलला कुट्टी सहित कई अन्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, दक्षिण बैंग्लोर से सासंद तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई है।

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण को बनाया गया है। जबकि अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड से राज्यसभा सांसद समीर उरांव को बनाया गया है। जमाल सिद्दीक़ को अल्पसंख्यक, लाल सिंह आर्य को अनुसूचित जाति का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisement
BJP: बिहार चुनाव से ठीक पहले BJP के राष्ट्रीय संगठन में फेरबदल, झारखंड से इन्हें मिला मौका 2