Skip to content
Advertisement

झारखंड के डीजीपी का ट्वीट, अवैध हथियार तस्करों की दे जानकारी- सुरक्षा देगी झारखंड पुलिस

Advertisement
Advertisement
झारखंड के डीजीपी का ट्वीट, अवैध हथियार तस्करों की दे जानकारी- सुरक्षा देगी झारखंड पुलिस 1

झारखंड में आए दिन हथियारों के बल पर अपराध हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है इन घटनाओं की वजह से झारखंड पुलिस की बार-बार किरकिरी होती है अपराधों पर नियंत्रण लगाने के मकसद से झारखंड पुलिस के मुखिया डीजीपी एमवी राव ने गुरुवार को एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि अवैध हथियार रखने वाले और अवैध हथियारों का तस्करी करने वाले लोगों की जानकारी व्हाट्सएप के जरिए हमें भेज सकते हैं बाबत डीजीपी ने एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है

डीजीपी ने अपने ट्वीट में लिखा कि जो भी व्यक्ति अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले लोगों की जानकारी और अवैध हथियारों के निर्माण कार्य की जानकारी हमें देगा उसकी जानकारी सुरक्षित रखी जाएगी साथ ही उसको सुरक्षा देना झारखंड पुलिस का काम है जो भी व्यक्ति हमें सूचना देगा उसे गुप्त रखा जाएगा एंव उसके दिए गए जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएंगी. जिससे यदि अपराधियों के द्वारा कोई घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही हो तो उसे समय रहते रोका जा सके.

Advertisement
झारखंड के डीजीपी का ट्वीट, अवैध हथियार तस्करों की दे जानकारी- सुरक्षा देगी झारखंड पुलिस 2