Skip to content
Advertisement

Jharkhand BJP: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 2 साल पूरे होने पर झारखंड भाजपा सेवा दिवस के रूप में मनाएगी

Arti Agarwal
Advertisement
Jharkhand BJP: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 2 साल पूरे होने पर झारखंड भाजपा सेवा दिवस के रूप में मनाएगी 1

Jharkhand BJP: भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की 2 साल पूरे होने पर झारखंड भाजपा प्रदेश इकाई ने इस उपलक्ष्य में राज्य भर में सेवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है. पार्टी 30 मई को राज्य के पांच हजार गांव में सेवा कार्य करेगी इसमें पार्टी के अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, सांसद सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल होंगे.

Advertisement
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश इकाई की तरफ से कहा गया है की पार्टी के सभी 513 संगठनिक मंडलों में से 10-10 गांव का चयन किया गया है जहां सेवा कार्य किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश राजधानी रांची के रातू प्रखंड के गांव में गरीबों और जरूरतमंदों के बीच मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण करेंगे. ग्रामीणों के बीच कोविड-19 टीकाकरण सक्रिय भागीदारी के लिए अभियान चलाएंगे. उन्होंने कहा की सुरक्षा की दृष्टि से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी अपने विधानसभा क्षेत्र राजधनवार के चयनित गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Advertisement
Jharkhand BJP: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 2 साल पूरे होने पर झारखंड भाजपा सेवा दिवस के रूप में मनाएगी 2