Skip to content
Advertisement

रांची स्मार्ट सिटी निर्माण को लेकर गिराए जा रहे घरों को CM Hemant Soren ने लगाई रोक

Advertisement
रांची स्मार्ट सिटी निर्माण को लेकर गिराए जा रहे घरों को CM Hemant Soren ने लगाई रोक 1

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र के मूसा टोली निवासी सुहानी सांगा एवं डेविड आइन्द ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को सुहानी सांगा एवं डेविड आइन्द ने कल रांची प्रशासन द्वारा उनके मूसा टोली स्थित घर को ध्वस्त कर दिए जाने की पूरी जानकारी दी।

Advertisement

Also read: झारखंड: सीएम सोरेन ने रांची के 3 सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास।

रांची स्मार्ट सिटी निर्माण को लेकर गिराए जा रहे घरों को CM Hemant Soren ने लगाई रोक 2

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए उन्हें तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने का भरोसा दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि मूसा टोली में निवास करने वाले अन्य 25 घरों को फिलहाल ध्वस्त नहीं किया जाएगा जब तक उन 25 परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था नहीं होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देगी। मौके पर पीड़ित परिवार के अन्य सदस्य सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला समिति के अध्यक्ष मुस्ताक आलम, सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता, उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, सदस्य श्विनय लिंडा एlवं दीपक मुंडा उपस्थित थे।

Advertisement
रांची स्मार्ट सिटी निर्माण को लेकर गिराए जा रहे घरों को CM Hemant Soren ने लगाई रोक 3