Skip to content

Hemant Government 3 Years: सीएम की परियोजनओं पर रहेगी पैनी नज़र, जोहार परियोजना पोर्टल हुआ लॉन्च

Hemant Government 3 Years: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य की प्रमुख परियोजनाओं की सतत निगरानी के लिए जोहार परियोजना पोर्टल लॉन्च किया। अब परियोजनाओं के धरातल पर उतरने की गति की जानकारी राज्य सरकार की निगरानी में रहेगी।

Advertisement
Advertisement

रीयल टाइम डेटा पोर्टल सरकार गठन के बाद शुरू की गई परियोजना की प्रगति की निगरानी एवं कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए प्रमुख विभागों के बीच ठोस समन्वय सुनिश्चित करने में सहायक होगा। हर माह मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्य सचिव द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी।

Hemant Government 3 Years: विभागों के बीच निरंतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास

जोहार परियोजना पोर्टल सड़क,भवन समेत अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की प्रगति की निगरानी करेगा। इसके जरिए परियोजनाओं की प्रतिदिन की प्रगति अपलोड की जाएगी। यह विभागों के बीच निरंतर समन्वय को भी बेहतर बनाएगा। समन्वय के अभाव में परियोजनाओं में देरी आम बात है। इस समस्या को दूर करने के लिए परियोजनाओं का प्रति दिन का अपडेट पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

Hemant Government 3 Years: खेल और खिलाड़ियों को मिलेगा बढ़ावा, जोहार खिलाड़ी पोर्टल हुआ लॉन्च

इस अवसर पर जोहार खिलाड़ी पोर्टल की भी लांचिंग हुई। यह पोर्टल खेल संस्कृति के विकास एवं जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों की पहचान में सहायक होगा। पोर्टल के जरिए खिलाड़ी और खेल से जुड़े लोगों का डेटा संग्रह किया जा सकेंगा, जिससे खेल को और बढ़ावा दिया जा सकेगा।

Also Read: Hemant Government 3 Years: सीएम ने कहा, राज्य के कोने-कोने में रह रहे गरीबों और जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं का मिल रहा लाभ