Skip to content

Savitribai Phule Birth Anniversary: भारत की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले की जयंती

zabazshoaib

आज के दिन यानी 3 जनवरी को समाज सुधारक और नारीवादी आइकन सावित्रीबाई फुले (Savitribai Phule

Advertisement
Advertisement
) की 192वीं जयंती मनाई जा रही है। उनका जन्म 3 जनवरी, 1831 को महाराष्ट्र में हुआ था।  इनकी उपलब्धियों के कारण इन्हें भारत की पहली महिला शिक्षक के रूप में जाना जाता है।

Savitribai Phule Birth Anniversary: सावित्रीबाई फुले के बारे में अन्य तथ्य

सावित्रीबाई फुले (Savitribai Phule) का विवाह नौ साल की उम्र में ज्योतिबा फुले से कर दिया गया था। विवाह के बाद इन्होंने पढ़ना और लिखना सीखा और वर्ष 1848 में अपने पति के साथ मिलकर इन्होंने पुणे में देश का पहला कन्या विद्यालय खोला। इन्होंने वर्ष 1854-55 में भारत में साक्षरता मिशन भी शुरू किया था।

अपने पति के साथ फुले ने सत्यशोधक समाज (सत्य की तलाश के लिये समाज) की शुरुआत की, इसका उद्देश्य समाज में विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना था। वे एक कवयित्री भी थीं, इन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है।

इनके सम्मान में 2014 में पुणे विश्वविद्यालय का नाम बदलकर सावित्रीबाई फुले(Savitribai Phule) विश्वविद्यालय कर दिया गया।