

Jharkhand News: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी गुरुवार को झारखंड दौरे पर थे जहाँ उन्होंने ने राज्य को 9400 करोड़ की 21 परियोजनओं की सौगात राज्यवासियों को दी है. इन परियोजनओं के पुरे होने से वाराणसी जैसे शहरों की दूरी कम हो जाएगी.
नितिन गडकरी ने गुरुवार को रांची में न्नेशनल हाइवे के रांची प्रक्षेत्र की 9400 करोड़ की 21 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पुराने विधानसभा भवन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बटन दबाकर शिलान्यास और लोकार्पण किया। इससे पहले गडकरी ने जमशेदपुर में देश की पहली डबल डेकर सड़क का भी शिलान्यास किया।
Jharkhand News: झारखंड की सड़के अमेरिका से भी बेहतर होगी, 2024 तक 2 लाख करोड़ होगा खर्च
नितिन गडकरी ने कहा कि झारखंड की सड़कें अमेरिका से बेहतर बनाएंगे। इस राज्य के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पर साल 2024 तक दो लाख करोड़ खर्च किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संकल्प लिया गया था कि देश के विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। पहले रांची आने पर पूछा जाता था कि रांची से जमशेदपुर रोड का क्या होगा। अब इस रोड का निर्माण पूरा हो गया। गडकरी ने कहा कि 2024 समाप्त होने के पहले 2 लाख करोड़ का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा।
मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, सांसद आदित्य साहू, समीर उरांव, बीडी राम समेत कई सांसद व विधायक उपस्थित थे।
Live from Inauguration and foundation stone laying ceremony of 21 NH projects worth Rs 9400 Cr in Ranchi, Jharkhand. #PragatiKaHighway #GatiShakti https://t.co/y5LKxMl9H8
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) March 23, 2023




