Skip to content

Jharkhand Niyojan Niti: 60/40 नियोजन नीति के खिलाफ आज सीएम आवास का घेराव, प्रशासन भी तैयार

Jharkhand Niyojan Niti: झारखंड में 60/40 नियोजन नीति का मुद्दा अभी भी गर्म है। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन ने इस नियोजन नीति के खिलाफ 72 घंटे के महाआंदोलन की घोषणा की है। इसके तहत 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव, 18 को सभी प्रखंड व जिला मुख्यालयों में मशाल जुलूस और 19 को संपूर्ण झारखंड बंद करने की घोषणा की गयी है। इसी आंदोलन के तहत आज पूरे झारखंड से 50 हजार छात्र मोरहाबादी मैदान में एकत्रित होकर अधिकार मार्च करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। छात्र संघ के सीएम आवास घेराव को देखते हुए एसडीओ ने मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय की 200 मीटर परिधि में निषेधाज्ञा लगा दी है। इस दौरान किसी तरह के जुलूस, रैली, प्रदर्शन, घेराव आदि पर रोक रहेगी। साथ ही पांच या पांच से अधिक लोगों के एक जगह जमा होने और हवरे हथियार लेकर चलने पर भी रोक रहेगी। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Niyojan Niti: 60/40 नियोजन नीति के खिलाफ आज सीएम आवास का घेराव, प्रशासन भी तैयारJharkhand Niyojan Niti: झारखंड में 60/40 नियोजन नीति का मुद्दा अभी भी गर्म है। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन ने इस नियोजन नीति के खिलाफ 72 घंटे के महाआंदोलन की घोषणा की है। इसके तहत 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव, 18 को सभी प्रखंड व जिला मुख्यालयों में मशाल जुलूस और 19 को संपूर्ण झारखंड बंद करने की घोषणा की गयी है। इसी आंदोलन के तहत आज पूरे झारखंड से 50 हजार छात्र मोरहाबादी मैदान में एकत्रित होकर अधिकार मार्च करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। छात्र संघ के सीएम आवास घेराव को देखते हुए एसडीओ ने मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय की 200 मीटर परिधि में निषेधाज्ञा लगा दी है। इस दौरान किसी तरह के जुलूस, रैली, प्रदर्शन, घेराव आदि पर रोक रहेगी। साथ ही पांच या पांच से अधिक लोगों के एक जगह जमा होने और हवरे हथियार लेकर चलने पर भी रोक रहेगी। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों गिरफ्तार कर लिया जायेगा।