Skip to content
Advertisement

Koderma News: राजद का कल वनभोज, सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम

zabazshoaib
Advertisement
Koderma News: राजद का कल वनभोज, सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम 1

Koderma: राष्ट्रीय जनता दल का कोडरमा प्रखंड अंतर्गत इंदरवा मैदान में 7 जनवरी को आयोजित वनभोज, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। इस कार्यक्रम में कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव-पंचायत समेत नगर निकाय क्षेत्र से भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल समेत पूरे इलाके में राजद के झंडा-बैनर से पाट दिया गया है। कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के घटक दलों को भी निमंत्रण दिया गया है, साथ ही कोडरमा के सभी बुद्धिजीवी, समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। राजद के वनभोज, सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में झारखंड राजद के प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, झारखंड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान,वरीय नेता राधाकृष्ण किशोर, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा समेत प्रदेश के कई वरीय नेता, पदाधिकारी शामिल होंगे।

Advertisement

चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि देश मे लोकतंत्र, संविधान खतरे में है। मंहगाई से जनता परेशान है और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। कोडरमा में पिछले 10 सालों से भाजपा का राज है, लेकिन एक दशक बीत जाने के बाबजूद कोडरमा अपने गौरव अबरख(ढिबरा) की चमक खो दी है। पत्थर उद्योग पर भाजपा की उदासीनता के कारण उद्योग अपनी पहचान खो रही है। कोडरमा के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने और जाति-सम्प्रदाय को बांटकर भाजपा ने जनता को केवल ठगा है। उन्होंने कहा कि जनता अब अपने अधिकार और सामाजिक न्याय के नारे को बुलन्द कर राजद को विकल्प के तौर पर देख रही है। उन्होंने कहा कि 2024 में होनेवाले लोकसभा/विधानसभा चुनाव नही चुनौती है। राजद के सभी कार्यकर्ता और अमनपसंद जनता एकता के बंधन में बंधकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी। उन्होंने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का भाजपा राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है, राम भगवान और भोलेनाथ को सभी सनातनी मानते है, लेकिन भाजपा ना सनातन परंपरा जानती है, ना ही श्रीराम को। वहीं उन्होंने कहा कि कोडरमा में धरतीपुत्र स्व रमेश प्रसाद यादव जी का प्रतिमा बनकर तैयार है, प्रतिमा स्थल के लिए जमीन की तलाश है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रतिमा के लिए स्थल नही मिला, तो वे अपने आवास में ही प्रतिमा स्थापित करेंगे। उन्होंने कोडरमा के जनता से भारी संख्या में इंदरवा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। मौके पर अवधेश प्रसाद सिंह, महेंद्र यादव, कुलदीप यादव,कंचन प्रसाद, श्यामजीत यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

Advertisement
Koderma News: राजद का कल वनभोज, सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम 2