Skip to content
Advertisement

Koderma News: सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से जननायक को सम्मानित करना गर्व की अनुभूति, महामहिम राष्ट्रपति का आभार- राजद

Advertisement
Koderma News: सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से जननायक को सम्मानित करना गर्व की अनुभूति, महामहिम राष्ट्रपति का आभार- राजद 1

Koderma: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी जयंती पर राजद ने शताब्दी समारोह का आयोजन किया। झुमरीतिलैया के विशुनपुर रोड स्थित चतरा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के आवास में शताब्दी समारोह सह जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पूर्व जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर राजद नेताओ और कार्यकर्ताओं के अलावे अतिथियों ने पुष्पांजलि व श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह जिप चेयरमैन रामधन यादव ने किया। मुख्य अतिथि सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने देश को समाजवाद को आगे बढ़ाने का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि राजद हमेशा से उन्हें भारत रत्न देने की मांग करती रही है,बिहार सरकार ने भारत रत्न से नवाज़े जाने को लेकर प्रस्ताव भेजा था। महामहिम राष्ट्रपति ने शताब्दी जयंती पर भारत रत्न दिया है।इसके लिए राजद परिवार महामहिम का आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि गरीबो की आवाज कभी भी कमजोर नही होगी। क्योंकि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने स्व कर्पूरी ठाकुर के विचारधारा को आत्मसात कर सामाजिक न्याय का नारा केवल बुलन्द नही किया,बल्कि सामाजिक न्याय को अमल में लाया। उन्होंने सामाजिक न्याय और समाजवाद की आवाज़ को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिप अध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि राजद हमेशा से कमजोर तबकों की आवाज़ उठाई है। समाज को तोड़ना आसान है, लेकिन सभी जाति-धर्मो को जोड़े रखना,परंपरा का निर्वहन करना काफी मुश्किल है। राजद स्व कर्पूरी ठाकुर के विचारों का सम्मान के साथ धरातल पर उतार रही है। मौके पर इंडिया गठबंधन के जिप सदस्य सह सीपीआई नेता महादेव राम,माले नेता संदीप कुमार, तुलसी राणा के अलावे प्रदीप यादव,उपेंद्र यादव, रघुनाथ दास,विजय यादव, महेंद्र यादव,रामबचन यादव,अनिरुद्ध प्रसाद, महेश यादव,सदानंद सिंह, मनोज यादव,परवेज खान, मो नसीम,महिला जिलाध्यक्ष अमरजीत कौर, शबनम खातून, गीता देवी,शकर यादव, बिनोद यादव,संजय दास, चन्देश्वर शर्मा, अमित कुमार, सतेंद्र प्रसाद समेत सैंकडो लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Also read: Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड सरकार के 24 जनवरी को हुए मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Advertisement
Koderma News: सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से जननायक को सम्मानित करना गर्व की अनुभूति, महामहिम राष्ट्रपति का आभार- राजद 2