Skip to content
Advertisement

साथी संस्था, RPF और GRP के सहयोग से बच्चों का पुनर्वास कार्यक्रम, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विशेष आयोजन

Advertisement
साथी संस्था, RPF और GRP के सहयोग से बच्चों का पुनर्वास कार्यक्रम, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विशेष आयोजन 1

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 17 सितंबर 2024 को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कठिन परिस्थितियों में पाए गए बच्चों के पुनर्वास के लिए काम करने वाली साथी संस्था ने रेलवे पुलिस बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के साथ मिलकर बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की।

Advertisement
Advertisement

यह कार्यक्रम प्लेटफार्म नंबर 16 पर वार्ता हॉल में आयोजित हुआ। बजाज फिनसर्व की CSR टीम ने भी इस पहल में भागीदारी निभाते हुए बच्चों को शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति-3 के अध्यक्ष डॉ. पंकज गुप्ता, GRP नई दिल्ली स्टेशन के थाना अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, और कलावती चिकितशालाय की प्रोफेसर डॉ. शालू गुप्ता जैसे कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में 44 पुनर्वासित बच्चे और 6 परिवार भी शामिल थे, जिनका पुनर्मिलन साथी संस्था द्वारा कराया गया था। साथी संस्था का प्रमुख उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर पाए जाने वाले लापता या भागे हुए बच्चों का बचाव करना और उन्हें बाल कल्याण समिति के निर्देशों के तहत उनके परिवारों से मिलाना है। इस कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों और उनके परिजनों ने अपने अनुभव साझा किए और संस्था द्वारा दिए गए समर्थन को सराहा। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से वर्ष 2015 में बाल कल्याण के क्षेत्र में साथी संस्था को सम्मानित किया गया था। अब तक संस्था ने 1 लाख से अधिक बच्चों का उनके परिवारों से पुनर्मिलन कराया है, जो समाज में एक अहम जागरूकता फैलाने का कार्य भी करता है।तिलैया डैम, कोडरमा के निवासी फरदीन खान, जो साथी संस्था से जुड़े हैं, ने बाल कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने देशभर में कोडरमा का नाम रोशन किया और वर्ष 2022-2023 में उन्हें बाल कल्याण समिति पुणे द्वारा बेस्ट सोशल वर्कर अवार्ड से नवाज़ा गया।

Advertisement
साथी संस्था, RPF और GRP के सहयोग से बच्चों का पुनर्वास कार्यक्रम, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विशेष आयोजन 2