Skip to content

NCP का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल होगें विधायक कमलेश सिंह

रांची : हुसैनाबाद से एनसीपी (अजीत गुट) के इकलौते विधायक कमलेश कुमार सिंह भाजपा में शामिल होने वाले हैं। वे तीन अक्तूबर को भाजपा में शामिल होंगे ।कमलेश सिंह ने बताया कि वह तीन अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

इस दौरान कमलेश कुमार सिंह के साथ उनके पुत्र एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता सूर्य सिंह के अलावा एनसीपी के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।