Koderma: जयनगर थाना क्षेत्र के कटहाडीह गांव में बुधवार को एक 20 वर्षीय विवाहिता ने फंदे में झूल कर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 20 वर्षीय शाहीन परवीन पति फैजल खान के रूप में हुई है। मृतिका कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। घटना दोपहर साढ़े 12 बजे की बताई गई है। इस संबंध में मृतिका के मामा जैनुल खान ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं हजारीबाग में था, ग्रामीणों के द्वारा मुझे सूचना मिली तो मैं पहुंचा तो देखा कि शाहीन परवीन की मृत्यु हो गई है। आगे उन्होंने बताया कि मृतिका के पति मुंबई में रह कर काम करता है और मेरी भगनी गांव में किराए के मकान में रहती थी। घटना की सूचना मृतिका के मामा जैनुल खान ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही एसआई संजय सिंह, एएसआई आशीष हांसदा दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आस पास के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।
Koderma News: विवाहिता ने फंदे में झूल कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

