Skip to content

JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली लाए CM Hemant Soren

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें विशेष विमान से दिल्ली ले जाया गया, उनके साथ झारखंड के मुख्यमंत्री और बेटे हेमंत सोरेन भी रवाना हुए हैं। जहां दिशोम गुरु को चिकित्सकों के निगरानी में रखा गया है। साथी ही डाक्टरों द्वारा लगातार उनके सेहत पर ध्यान दिया जा रहा है।

हालांकि जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि गुरु जी रूटीन मेडिकल चेकिंग के लिए दिल्ली गए हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि हर कुछ महीने के अंतराल पर डॉक्टर उनकी हेल्थ चेकिंग करते हैं। हेल्थ चेकिंग होने के बाद वे जल्द ही रांची लौटेंगे।

शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने की खबर से झारखंड में चिंता की लहर है, और उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।