MGM अस्पताल हादसा: जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) अस्पताल में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हुआ, जब अस्पताल के एक भवन का हिस्सा अचानक ढह गया। इस त्रासदी में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति अब भी मलबे में फंसा हुआ है। मौके पर एनडीआरएफ व जिला प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने देर रात घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन और अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
सरकार ने इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और एक सप्ताह के भीतर दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।
जमशेदपुर MGM अस्पताल हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। भवन का हिस्सा गिरने से हुई त्रासदी बेहद दुखद है। तीन लोगों की मृत्यु हुई है, एक शव की तलाश जारी है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे, परिजनों को शक्ति प्रदान करें।
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) May 4, 2025
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के निर्देश पर देर रात… pic.twitter.com/f3HKJn0tT7
सरकार ने कहा है कि झारखंड सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हरसंभव मदद पहुंचाई जाएगी। हादसे ने राज्यभर में शोक की लहर दौड़ा दी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक, जमशेदपुर MGM अस्पताल हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) अस्पताल में एक जर्जर भवन का हिस्सा गिरने से हुए हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लिखा कि, “मरांग बुरु दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।”
जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल में एक जर्जर भवन के हिस्से के गिरने से हुआ हादसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 3, 2025
स्वास्थ्य मंत्री श्री @IrfanAnsariMLA जी के नेतृत्व में उच्च…