Koderma: कोडरमा विधायक और प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव को झारखंड स्टेट असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एंड सरोगेसी बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने उक्त मनोनयन को अनुमति प्रदान की है। उक्त बोर्ड में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के अलावा विधायक सविता महतो और श्वेता सिंह को भी सदस्य मनोनीत किया गया है। कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव को उक्त बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
Koderma News: डॉ नीरा यादव बनीं रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एंड सरोगेसी बोर्ड की सदस्य

