Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 24 जुलाई को, अहम फैसलों की उम्मीद
zabazshoaib
Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 24 जुलाई (गुरुवार) 2025 को आयोजित होगी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की यह बैठक शाम 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा इस संबंध में औपचारिक सूचना जारी की गई है।बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।