Skip to content
Shibu Soren
Shibu Soren

दामोदर नदी में विसर्जित हुई दिशोम गुरु Shibu Soren की अस्थियां, नम आंखों से CM Hemant Soren ने दी अंतिम विदाई

Megha Sinha
Shibu Soren
Shibu Soren

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु Shibu Soren की अस्थियां आज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित दामोदर नदी में विसर्जित की गईं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वयं पैतृक गांव नेमरा से अस्थि-कलश लेकर घाट पहुंचे और नम आंखों से अपने पिता को अंतिम विदाई दी। इस दौरान उनके छोटे भाई विधायक बसंत सोरेन, परिवारजन और ग्रामवासी भी मौजूद रहे।

स्थानीय पाहन की अगुवाई में पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार अस्थि विसर्जन संपन्न हुआ। पूरे अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की आंखों में पिता को खोने का दर्द साफ झलक रहा था। इस मौके पर रजरप्पा घाट गमगीन वातावरण में गवाह बना, जहां एक युग का अध्याय दामोदर की लहरों में समा गया।