Skip to content
Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana
Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana : दुर्गा पूजा से पहले 3 लाख 57 हजार 577 बहनों को मिली सितंबर महीने की राशि

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana
Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana के तहत दुर्गा पूजा से पहले धनबाद जिले की कुल 3,57,577 बहनों को सितंबर 2025 की सम्मान राशि (2500 रुपए प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है।

इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि इसमें कुल 89 करोड़ 39 लाख 42 हजार 500 रूपये की राशि अंतरण की गई है। साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को अगस्त महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।

प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या (सितंबर 2025 माह के लिए) निम्न है।

  1. प्रखण्ड कार्यालय, बाघमारा – 46422
  2. अंचल कार्यालय, बाघमारा – 7583
  3. प्रखण्ड कार्यालय, बलियापुर – 22010
  4. अंचल कार्यालय, बलियापुर – 1181
  5. प्रखण्ड कार्यालय, धनबाद – 7147
  6. अंचल कार्यालय, धनबाद – 35667
  7. प्रखण्ड कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 17091
  8. अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 5349
  9. प्रखण्ड कार्यालय, गोविन्दपुर – 51432
  10. अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर – 878
  11. अंचल कार्यालय, झरिया – 45631
  12. प्रखण्ड कार्यालय, कलियासोल – 20355
  13. प्रखण्ड कार्यालय, निरसा – 24449
  14. प्रखण्ड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी – 9987
  15. अंचल कार्यालय, पुटकी – 18149
  16. प्रखण्ड कार्यालय, तोपचाँची – 27295
  17. प्रखण्ड कार्यालय, टुण्डी – 16951

कुल लाभुकों की संख्या 3,57,577

कुल राशि 89,39,42,500

उपायुक्त ने कहा कि जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि उन्हें यथाशीघ्र योजना का लाभ मिल सके।

वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तीव्र गति से जारी है। सत्यापन उपरांत योग्य पाए गए लाभुकों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने के बाद उन्हें योजना का लाभ मिल पायेगा।