Skip to content
CM Hemant Soren
CM Hemant Soren

CM Hemant Soren ने किया जेसोवा दिवाली मेला-2025 का शुभारंभ, कहा- समाज सेवा ही जेसोवा की पहचान

Megha Sinha
CM Hemant Soren
CM Hemant Soren

रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आज CM Hemant Soren ने झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) द्वारा आयोजित 5 दिवसीय जेसोवा दिवाली मेला-2025 का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन सहित राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। CM Hemant Soren ने कहा कि जेसोवा संस्था ने अपने आरंभ से ही जनहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है और आज यह संस्था अपनी रजत जयंती मना रही है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेला उत्साह, उमंग और सामाजिक भावना के साथ मनाया जा रहा है, जो झारखंड की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। CM Hemant Soren ने जेसोवा के सदस्यों की निस्वार्थ सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करते हैं।
CM Hemant Soren ने किया जेसोवा दिवाली मेला-2025 का शुभारंभ, कहा- समाज सेवा ही जेसोवा की पहचान 1

CM Hemant Soren ने अपने संबोधन में कहा कि जेसोवा संस्था का उद्देश्य सिर्फ उत्सव मनाना नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देना है। उन्होंने बताया कि इस मेले से प्राप्त आमदनी गरीबों, जरूरतमंदों और सामाजिक उत्थान के कार्यों में लगाई जाती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया और नए पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में कई संस्थाएं विभिन्न त्योहारों के अवसर पर मेले आयोजित करती हैं, लेकिन जेसोवा ने समाज सेवा को अपना मूल उद्देश्य बनाकर एक मिसाल पेश की है। उन्होंने आशा जताई कि यह संस्था भविष्य में भी इसी भावना के साथ समाज कल्याण की दिशा में कार्य करती रहेगी।

CM Hemant Soren ने किया जेसोवा दिवाली मेला-2025 का शुभारंभ, कहा- समाज सेवा ही जेसोवा की पहचान 2

मुख्यमंत्री ने जेसोवा के सभी सदस्यों को उनके योगदान और प्रयासों के लिए बधाई दी और कहा कि यह संस्था झारखंड की सामाजिक चेतना की अग्रदूत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि झारखंड आईएएस ऑफिसर्स की अर्धांगिनियों द्वारा संचालित यह संगठन राज्य के जनजीवन में नई आशा का संचार कर रहा है। मौके पर मुख्यमंत्री, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार और अन्य अतिथियों ने मेले का परिभ्रमण किया और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने जेसोवा की सभी सदस्याओं को दिवाली मेला-2025 की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जेसोवा की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति कुमार, उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता सिन्हा, सचिव श्रीमती मनु झा सहित कई सदस्य उपस्थित थीं।

CM Hemant Soren ने किया जेसोवा दिवाली मेला-2025 का शुभारंभ, कहा- समाज सेवा ही जेसोवा की पहचान 3