Skip to content
Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana
Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana

झारखंड की किशोरियों को मिल रहा Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana का लाभ, 104 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक का भुगतान

Megha Sinha
Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana
Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल से बालिकाओं की शिक्षा को मजबूती, आठवीं से बारहवीं तक पढ़ने वाली किशोरियों को मिल रही 40 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana : झारखंड सरकार की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत अब तक लाखों किशोरियों को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। योजना का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा में निरंतरता लाकर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

झारखंड की किशोरियों को मिल रहा Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana का लाभ, 104 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक का भुगतान 1

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana : झारखंड सरकार राज्य की किशोरियों और महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की दूरदर्शी सोच है कि झारखंड की हर महिला को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर मिले तथा हर किशोरी बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़े। इसी सोच को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana की शुरुआत वित्तीय वर्ष 2022-23 में की।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana : शिक्षा में निरंतरता के लिए आर्थिक सहयोग

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana के तहत स्कूल में अध्ययनरत पात्र किशोरियों को चरणबद्ध तरीके से कुल 40 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक कारणों से कोई भी बालिका अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। यह सहायता किशोरियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने में मदद कर रही है।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष से योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आठवीं से बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत सभी पात्र बालिकाएं अपने विद्यालय के माध्यम से पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। यह डिजिटल प्रक्रिया पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध हो रही है।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana : अब तक 6 लाख से अधिक आवेदन

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 6,07,467 किशोरियों के आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 2,78,463 बालिकाओं को 104 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। शेष लाभुकों को भी जल्द ही राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana : राज्यभर के स्कूलों की भागीदारी

पूरे झारखंड में ई-विद्यावाहिनी में पंजीकृत 15,007 विद्यालयों में से 13,469 विद्यालयों से आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। शेष विद्यालयों से आवेदन सुनिश्चित कराने के लिए शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र किशोरी योजना से वंचित न रहे।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana : अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समाज कल्याण निदेशालय द्वारा संबंधित पदाधिकारियों, कर्मियों, प्रधानाध्यापकों, BEEO और प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को ऑनलाइन पोर्टल (savitribaipksy.jharkhand.gov.in) के संचालन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके साथ-साथ तकनीकी सहायता भी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही है।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana : सहायता और जानकारी

योजना से संबंधित अधिक जानकारी या किसी भी प्रकार की सहायता के लिए लाभार्थी अपने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, BEEO या प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आज झारखंड की किशोरियों के सपनों को पंख दे रही है और राज्य को एक सशक्त, शिक्षित और समावेशी समाज की ओर अग्रसर कर रही है।