Skip to content
CM Hemant soren
CM Hemant soren

शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर चेशायर होम पहुंचे CM Hemant Soren, दिव्यांग बच्चों संग बिताया भावुक समय

Megha Sinha
CM Hemant soren
CM Hemant soren

CM Hemant Soren और विधायक कल्पना सोरेन ने गुरुजी की जयंती पर दिव्यांग बच्चों से मिलकर दिया संवेदनशीलता और सेवा का संदेश

झारखंड के CM Hemant Soren ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर चेशायर होम जाकर दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताया। उन्होंने संस्था को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर चेशायर होम पहुंचे CM Hemant Soren, दिव्यांग बच्चों संग बिताया भावुक समय 1

दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की 82वीं जयंती के अवसर पर झारखंड के CM Hemant Soren एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने एक भावनात्मक पहल करते हुए “चेशायर होम” पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताया। यह अवसर खास इसलिए भी रहा क्योंकि यह पहली बार था जब गुरुजी की जयंती उन्हें बिना उनकी शारीरिक उपस्थिति के मनाई गई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री CM Hemant Soren ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का पूरा जीवन संघर्ष, त्याग और बलिदान की मिसाल रहा है। उन्होंने झारखंड राज्य के गठन के लिए लंबा संघर्ष किया और सदैव आदिवासी, पिछड़े और वंचित समाज के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुजी के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

CM Hemant Soren ने भावुक स्वर में कहा, “यह हमारे जीवन का पहला अवसर है जब हम बाबा की जयंती उनके बिना मना रहे हैं, लेकिन उनके दिखाए रास्ते और उनके सपने आज भी हमारे साथ हैं।” उन्होंने कहा कि गुरुजी का सपना एक ऐसे समाज का था जहां हर वर्ग को सम्मान, अवसर और न्याय मिले।

शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर चेशायर होम पहुंचे CM Hemant Soren, दिव्यांग बच्चों संग बिताया भावुक समय 2

कार्यक्रम के दौरान CM Hemant Soren और विधायक कल्पना सोरेन ने चेशायर होम में रह रहे दिव्यांग बच्चों से आत्मीय मुलाकात की, उनसे बातचीत की और उनके साथ कुछ समय बिताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच कंबल एवं आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया। बच्चों के साथ बिताए गए इन पलों ने पूरे माहौल को भावुक और संवेदनशील बना दिया।

CM Hemant Soren ने कहा कि चेशायर होम से उनका एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है। वे समय-समय पर यहां आते रहे हैं और संस्था के कार्यों को करीब से देखते रहे हैं। उन्होंने चेशायर होम की व्यवस्थाओं और यहां कार्यरत सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था त्याग, समर्पण और मानव सेवा का जीवंत उदाहरण है।

CM Hemant Soren ने यह भी कहा कि यहां रह रहे दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और जिजीविषा यह साबित करती है कि उनकी शक्ति किसी से कम नहीं है। आवश्यकता है तो बस सही मार्गदर्शन, सहयोग और अवसर की।

शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर चेशायर होम पहुंचे CM Hemant Soren, दिव्यांग बच्चों संग बिताया भावुक समय 3

इस अवसर पर CM Hemant Soren ने चेशायर होम को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया और कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजन कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक कल्पना सोरेन ने भी बच्चों से संवाद स्थापित किया और संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान समाज की संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को जीवित रखते हैं।