कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा है कि झारखंड को एक समय में औद्योगिक नगरी के रूप में जाना जाता था आज यहाँ उद्योग बंद हो रहे है। जमशेदपूर,बोकारो,पलामू समेत राज्य के कई जिलो में फैक्ट्रियां बंद हो गयी है। हजारो लोगो की नौकरी चली गयी नौकरी के कारण युवा पलायन कर रहे है

झारखण्ड में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो हर घर के एक व्यक्ति को नौकरी देगे जिन परिवारो को नौकरी नहीं दे पायेगे उन्हे भत्ता देगे श्री सिंह ने ये बाते विधानसभा मैदान में जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर पर तीखा हमला करते हुए कहा कि रघुवर सरकार ने पिछले चुनाव में किये वादे को पूरा नहीं किया है। राज्य में 24 घंटे बिजली देने का वादा करने वाले मुख्यमंत्री की बाते झूठी साबित हुई है। श्री सिंह ने कहा की भाजपा जीरो टॉलरेंस की बात करती है लेकिन इनके कैबिनेट मंत्री ही भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे है।