Skip to content
CM Hemant Soren
CM Hemant Soren

CM Hemant Soren का लंदन प्रवास के दौरान यूके में रोजगार कर रहे झारखंड के लोगों से हुआ संवाद

Megha Sinha
CM Hemant Soren
CM Hemant Soren

Ranchi: झारखंड के CM Hemant Soren ने अपने लंदन प्रवास के दौरान यूनाइटेड किंगडम में रोजगार कर रहे झारखंड-मूल के नागरिकों से संवाद किया। इस अवसर पर नर्स, केयरगिवर्स, घरेलू कर्मी एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े अन्य कामगार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संवाद कार्यक्रम भावनात्मक और आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ, जहां लोगों ने विदेशों में काम करने के अपने अनुभव, चुनौतियाँ और उपलब्धियाँ साझा कीं।

CM Hemant Soren का लंदन प्रवास के दौरान यूके में रोजगार कर रहे झारखंड के लोगों से हुआ संवाद 1

यूके में वर्षों से निवास कर रहे झारखंडवासियों ने कहा कि भले ही वे भौगोलिक रूप से अपने राज्य से दूर हैं, लेकिन झारखंड उनकी संस्कृति, संस्कारों और पहचान में आज भी जीवित है। उन्होंने बताया कि विदेशों में काम करने के दौरान भाषा, कार्य-समय, सामाजिक सुरक्षा और कानूनी प्रक्रियाओं से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिन पर राज्य सरकार का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।

CM Hemant Soren का लंदन प्रवास के दौरान यूके में रोजगार कर रहे झारखंड के लोगों से हुआ संवाद 2

CM Hemant Soren ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि झारखंड सरकार विदेशों में कार्यरत अपने नागरिकों की गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार द्वारा विदेशों में कार्यरत भारतीय कामगारों के लिए बनाए गए कानूनों और प्रावधानों का झारखंड सरकार गहन अध्ययन करेगी, ताकि राज्य से बाहर और विदेशों में काम कर रहे लोगों को भी उचित संरक्षण मिल सके।

CM Hemant Soren ने कहा कि जिस प्रकार झारखंड में श्रमिकों और कामगारों के अधिकारों की रक्षा के लिए योजनाएं और नीतियाँ लागू की जा रही हैं, उसी तर्ज पर विदेशों में कार्यरत झारखंड-मूल के नागरिकों के लिए भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने इस विषय पर यूके में भारत के राजदूत से भी बातचीत की और झारखंड के कामगारों के कल्याण को लेकर सहयोग का आग्रह किया।

CM Hemant Soren ने विशेष रूप से नर्सों, केयरगिवर्स और अर्ध-कुशल कामगारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ये लोग न केवल विदेशों में भारत और झारखंड की सकारात्मक छवि प्रस्तुत कर रहे हैं, बल्कि अपने परिश्रम से राज्य की पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विदेशों में रोजगार सम्मानजनक, सुरक्षित और बेहतर अवसर प्रदान करने वाला हो।

इस संवाद कार्यक्रम में रेनू लाकड़ा, अंजू लाकड़ा, सिस्टर ज्योति, फुलकारी एक्का, मार्था टोप्पो, मैरी खाखा, कॉसमोस कुजूर, तारा तिर्की, सरोज टोप्पो, प्लेसिडियस टोप्पो, एलिज़ाबेथ कुजूर, विजय कुजूर और जैसिंटा कुजूर सहित कई झारखंडवासी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के इस संवाद को सकारात्मक पहल बताते हुए झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।