Skip to content

Koderma News: आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Koderma: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम और मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न हुआ। बैठक में उपायुक्त महोदया ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगे शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई की जा रही है। जाति आवासीय आय प्रमाण पत्र, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, आयुष्मान कार्ड, पशुधन योजना, जॉब कार्ड, विकलांग/विधवा/वृद्ध पेंशन योजना समेत अन्य योजनाओं से आवेदनों के निस्तारण करने के संबंधित जानकारी दिया गया। उपायुक्त महोदया ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को लंबित आवेदनों पर त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना का लाभ सभी योग्य एवं आहर्ता रखने वाले महिलाओं को मिलें। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लंबित आवेदनों को निस्पादन करने का निर्देश दिये। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पुरेंदु, जिला योजना पदाधिकारी अनुपम कुजुर, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।