Skip to content

Koderma News: गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था का एसडीओ ने किया निरीक्षण, 3641 ग्राहकों की आपूर्ति लंबित

Shah Ahmad

Koderma: जिले में गैस सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) ओमप्रकाश मंडल ने रामपाल गैस एजेंसी कार्यालय का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उपायुक्त कोडरमा के निर्देश पर किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने गैस सिलेंडर बुकिंग, वितरण और लंबित आपूर्ति से संबंधित जानकारी ली। एजेंसी की ओर से बताया गया कि वर्तमान में 3641 ग्राहकों को गैस सिलेंडर की आपूर्ति लंबित है और उपभोक्ताओं को क्रमवार सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

जांच के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने पाया कि गैस सिलेंडर वितरण से संबंधित व्यवस्था और डाटा संधारण संतोषजनक नहीं है। इस पर उन्होंने एजेंसी संचालक को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि नियमानुसार नियमित रूप से उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलेंडर का वितरण सुनिश्चित करें तथा सभी अभिलेखों का समुचित रख-रखाव करें, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।