JAC 12th Result Topper 2026: झारखंड एकेडमी काउंसिल ने आज 12 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है जिसमें धनबाद जिले के झरिया के जमाडोबा रमजानपुर की रहने वाली रशीदा नाज ने झारखंड साइंस स्ट्रीम में टॉप कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 489 अंक लाकर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता से उनके परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है।
रशीदा DAV प्लस टू हाई स्कूल पाथरडीह की छात्रा हैं और शुरू से ही पढ़ाई में काफी मेहनती रही हैं। एक साधारण परिवार से आने वाली रशीदा के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी।
रशीदा बताती हैं कि उन्होंने ऑनलाइन क्लासेस से ज्यादा स्कूल में पढ़ाई और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन पर भरोसा किया। उनका पसंदीदा विषय गणित है, जबकि सबसे ज्यादा अंक उन्हें केमिस्ट्री में मिले हैं।

अपनी सफलता का श्रेय रशीदा अपने परिवार और शिक्षकों को देती हैं। उन्होंने खास तौर पर अपनी बहन का जिक्र करते हुए कहा कि आठवीं कक्षा तक उन्होंने कोई कोचिंग नहीं की थी और उस समय उनकी बहन ने ही उन्हें पढ़ाई में मजबूत बनाया।
रशीदा नाज कहती हैं कि उन्हें खुद भी उम्मीद नहीं थी कि वे टॉप करेंगी, लेकिन मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। अब उनका सपना है कि वे आगे चलकर प्रोफेसर बनें और शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दें। उनका सबसे फेवरेट विषय गणित है। केमिस्ट्री 99 अंक आया है।

