Skip to content

Koderma News : 9वीं मोहर्रम पर राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मुबारक ने ताजिया अखाड़ों की तैयारियों का लिया जायजा

Megha Sinha

Koderma News : 9वीं मोहर्रम के अवसर पर राजद कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मुबारक ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ताजिया अखाड़ों की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अखाड़ा कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर 10वीं मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकालने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मोहर्रम हमें हजरत इमाम हसन और हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी, शांति और इंसानियत का संदेश देता है। इसलिए सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें, एक-दूसरे का सम्मान करें और प्रेम व सद्भाव के साथ जुलूस में शामिल हों।

मोहम्मद मुबारक ने खरकोटा, गोलवाढाब, बिरजामु, कोलगरमा, पथरडीहा, कमेडीह, लोहासीकर, बेकोबार एवं असनाबाद का दौरा कर तैयारियों की जानकारी ली और आयोजन समितियों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मोहर्रम मनाने की अपील की।