Skip to content

Koderma News : जयनगर में विधिक सेवा सह-सशक्तिकरण शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

Megha Sinha

Koderma News : कोडरमा के जयनगर प्रखंड सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक सेवा सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

Koderma News : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित शिविर में निःशुल्क विधिक सहायता, सरकारी योजनाओं की जानकारी और विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसीजेएम सह प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रज्ञा बाजपेई समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों का पारंपरिक तरीके से सम्मान भी किया गया।
Koderma News : जयनगर में विधिक सेवा सह-सशक्तिकरण शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ 1

प्रज्ञा बाजपेई ने कहा कि जागरूक होकर ही लोग अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति साधनों के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रहेगा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही इस शिविर का उद्देश्य है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने कहा कि इस प्रकार के सशक्तिकरण शिविर आम लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहे हैं। वहीं अंचल अधिकारी सारांश जैन ने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सक्रिय रूप से आगे आने की अपील की। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शिविर में जेएसएलपीएस, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि एवं पशुपालन सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस दौरान राशन कार्ड, आवास योजना, वृद्धा पेंशन समेत कई सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ प्रदान किया गया। साथ ही लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभुक, पीएलवी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

विधिक सेवा सह-सशक्तिकरण शिविर का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।