Koderma News : वृंदाहा वॉटरफॉल में छात्र के लापता होने से हड़कंप, पुलिस और रेस्क्यू टीम का सर्च ऑपरेशन जारी
Koderma News : तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदाहा वॉटरफॉल में डूबे छात्र सागर कुमार की तलाश को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने तिलैया थाना प्रभारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कोडरमा सहित पुलिस अधिकारियों के साथ वृंदाहा वॉटरफॉल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने रेस्क्यू टीम के साथ विचार-विमर्श कर छात्र की तलाश और बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान की जानकारी ली। साथ ही छात्र के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से अवगत कराया गया।
कोडरमा पुलिस का कहना है कि छात्र सागर कुमार की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम द्वारा वॉटरफॉल और आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश अभियान जारी है।









