Koderma News : उजाला मॉल स्थित भदानी मोबाइल्स में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की लॉन्चिंग, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने केक काटकर किया शुभारंभ
Koderma News : झुमरी तिलैया में एप्पल की नई iPhone 18 Pro सीरीज की एंट्री हो गई है। उजाला मॉल स्थित भदानी मोबाइल्स में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की लॉन्चिंग की गई। कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने केक काटकर और डेमो फोन का अनावरण कर इसकी शुरुआत की।
लॉन्चिंग कार्यक्रम में एप्पल के नए मॉडल के फीचर्स और कीमत की जानकारी दी गई। स्टोर संचालक विशाल भदानी के मुताबिक नई सीरीज में बेहतर कैमरा सिस्टम, बैटरी बैकअप और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

एप्पल प्रतिनिधि सुमित कुमार ने बताया कि iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1 लाख 64 हजार 900 रुपये है, जबकि iPhone 18 Pro Max के टॉप मॉडल की कीमत 3 लाख 29 हजार 900 रुपये तक है। वहीं अक्टूबर में iPhone Duo Fold लॉन्च होने की जानकारी भी दी गई, जिसकी प्रस्तावित शुरुआती कीमत 2 लाख 99 हजार 900 रुपये बताई गई।
सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झुमरी तिलैया में प्रीमियम आईफोन की उपलब्धता से स्थानीय ग्राहकों को सुविधा मिलेगी और उन्हें खरीदारी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
एप्पल की नई सीरीज की लॉन्चिंग के साथ झुमरी तिलैया के मोबाइल बाजार में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट को नई मजबूती मिली है।










