Skip to content

Koderma News : निलंबन के बाद प्रधानाध्यापक को जाने से रोका, अब निलंबन रद्द करने की मांग पर धरने पर बैठीं छात्राएं!

Megha Sinha

Koderma News : झुमरी तिलैया के सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह के निलंबन पर छात्राओं का विरोध, स्कूल से जाने से रोकने के बाद धरने पर बैठीं छात्राएं

Koderma News : कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह के निलंबन पर छात्राओं का हंगामा। निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर छात्राएं धरने पर बैठीं।

Koderma News : निलंबन का आदेश आया, तो छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा! अपने शिक्षक को स्कूल से जाता देख छात्राएं भावुक हो उठीं। किसी ने हाथ पकड़कर रोका, तो किसी ने वापस स्कूल के अंदर खींच लिया। झुमरी तिलैया के सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह के निलंबन पर जमकर हंगामा हुआ। अब छात्राएं निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई हैं। आखिर अपने शिक्षक के निलंबन से छात्राएं इतनी नाराज क्यों हैं? देखिए यह रिपोर्ट।

भावुक कर देने वाली ये तस्वीरें कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की हैं। जहां बुधवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह के निलंबन को लेकर छात्राओं का आक्रोश देखने को मिला।

निलंबन आदेश मिलने के बाद जब शशि भूषण सिंह विद्यालय से बाहर निकल रहे थे, तभी छात्राओं ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्हें स्कूल से जाने से रोकने के लिए छात्राएं आगे बढ़ीं और वापस विद्यालय के अंदर ले गईं।

इस दौरान परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कुछ छात्राओं को मामूली चोटें भी आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

लेकिन अपने शिक्षक को स्कूल से जाने से रोकने के बाद भी छात्राओं का आक्रोश शांत नहीं हुआ।

Koderma News : निलंबन के बाद प्रधानाध्यापक को जाने से रोका, अब निलंबन रद्द करने की मांग पर धरने पर बैठीं छात्राएं! 1

अब छात्राएं निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई हैं। छात्राओं का कहना है कि शशि भूषण सिंह के विद्यालय में आने के बाद पढ़ाई की व्यवस्था में सुधार हुआ है। उनके मुताबिक, विद्यालय का शैक्षणिक परिणाम भी बेहतर हुआ है।

ऐसे में उनके निलंबन का फैसला छात्राओं को मंजूर नहीं है। छात्राओं ने साफ कहा है कि जब तक निलंबन वापस नहीं लिया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा।

दरअसल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कोडरमा की ओर से 2 नवंबर को कार्यालय आदेश जारी कर प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह को निलंबित किया गया था।

जारी आदेश में विभागीय निर्देशों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। वहीं, निलंबन से संबंधित संचिका पर कोडरमा उपायुक्त का अनुमोदन प्राप्त होने की बात भी कही गई है।

एक तरफ शिक्षा विभाग की कार्रवाई है, तो दूसरी तरफ अपने शिक्षक के समर्थन में धरने पर बैठी छात्राएं। अब सवाल यह है कि क्या छात्राओं के इस विरोध के बाद शिक्षा विभाग निलंबन के फैसले पर पुनर्विचार करेगा?

फिलहाल, छात्राओं का धरना जारी है और सभी की निगाहें शिक्षा विभाग के अगले कदम पर टिकी हैं।