राजधानी में शनिवार को सुबह घना काेहरा छाया रहा। ठंडी हवाएं भी चलीं। दिनभर अासमान में बादल छाए रहे। रांची सहित झारखंड के कई जिलाें में शुक्रवार शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। काेहरे के कारण पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 15.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के माैसम वैज्ञानिक अभिषेक अानंद ने बताया कि पूरे झारखंड पर पश्चिमी विक्षाेभ का असर है। अगले तीन दिनाें तक इसका असर बने रहने की संभावना है। इसलिए बादल छाए रहेंगे। सुबह घना काेहरा भी रहेगा। लेकिन बादल छंटते ही तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। इसके बाद सर्दी भी बढ़ेगी।
खराब माैसम की वजह से इंडिगाे डायवर्ट
शुक्रवार काे बिरसा मुंडा एयरपाेर्ट पर सुबह में खराब मौसम के कारण 2 विमान सेवा लेट रही। एयर इंडिया की कोलकाता रायपुर सेवा दो घंटे लेट से आई। मुंबई से रांची आ रहे विमान को डायवर्ट कर कोलकाता एयरपोर्ट भेजा गया।
विस्तारा का समय बदला
रांची से दिल्ली के बीच उड़ान भरनेवाली विस्तारा एयरलाइंस ने समय में बदलाव किया है। यह विमान 15 दिसंबर से सुबह 9:20 बजे रांची अाएगी अाैर सुबह 10 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
जमशेदपुर: दूसरे दिन छाए रहे बादल गिरा दिन का तापमान, बढ़ेगी ठंड
लगातार छाए बादलाें ने ठंड के असर काे बढ़ा दिया है। उसपर से सर्द हवा चल रही है। इसका असर तापमान पर भी देखने काे मिल रहा है, जिसमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार काे .6 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुअा। वहीं, हवा में अार्द्रता की मात्रा अधिकतम 92 व न्यूनतम 75 प्रतिशत रही।