
कांग्रेस विधायक दल के नेता और झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड में एनआरसी लागू नहीं हाेने देंगे। इससे डरने की जरूरत नहीं है। उन्हाेंने कहा कि जिस दिन गठबंधन की सरकार बनी राज्य में सभी लाेग भय मुक्त हाे गए। पड़ाेसी राज्य बिहार ने भी एनआरसी लागू न करने की घाेषणा की है। आलमगीर आलम साेमवार काे कांग्रेस भवन में मीडिया से बात कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और झारखंड सरकार के मंत्री डा. रामेश्वर उरांव और प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबाेधकांत सहाय, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलाेक दुबे, शमशेर आलम समेत अन्य नेता भी माैजूद थे।
यह भी पढ़ें: विकास का नाम भूल गयी है भाजपा, धर्म के नाम पर वोट मांग रहे है भाजपा के लोग
आलमगीर आलम ने कहा कि राज्य में लाेगाें काे स्वालंबी बनाने के लिए कुटीर उद्याेगाें व राेजगार के सृजन पर पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। महिलाओं पर लगातार अत्याचार हाे रहा है उसे ठीक किया जाएगा। एफआईआर के बाद दस साल तक मुकदमा चलता रहता है इसलिए फास्ट ट्रैक काेर्ट के माध्यम से मुकदमाें का जल्द से जल्द निबटारा किया जाएगा। पांच साल तक झारखंड काे आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
मंत्री डाॅ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है कि जनता के साथ जाे वादा किया है उसे पूरा करेंगे। पार्टी के घाेषणा पत्र के एजेंडे काे प्राथमिकता के अाधार पर लागू किया जाएगा। कहा पिछली सरकार में लाेग भूख से मर रहे थे लेकिन इस सरकार में भूख से किसी की माैत नहीं हाेगी। इसके लिए सभी डीसी काे आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

बनेगा न्यूनतम साझा कार्यक्रम
डाॅ. उरांव और आलमगीर आलम दाेनाें ने ही संयुक्त रूप से घाेषणा पत्र पर जाेर देते हुए कहा कि गठबंधन के तीनाें दलाें का 98 फीसदी एजेंडा मिलता है। इसके बावजूद जल्द ही न्यूनमत साझा कार्यक्रम तैयार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन ने कहा भाजपा और आजसू पार्टी जनता को देती है धोखा झामुमो को वोट देकर सिखाये सबक