Skip to content
Advertisement

शहीनबाग के बाद दिल्ली के जाफ़राबाद में महिलाएं कर रही है NRC,CAA और NPR का विरोध, मेट्रो बंद

ERbLsLFU4AI5X_E.jpgनागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में पिछले डेढ़ माह से जाफराबाद रोड पर धरने पर बैठी महिलाएं देर रात जाफराबाद मुख्य सड़क पर उतर आईं। इस दौरान नारेबाजी करते हुए एक तरफ से रास्ते को बंद कर दिया। प्रदर्शनकारी महिलाएं जाफराबाद मेट्रो स्टेशन परिसर में जमी हैं। वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया है। इसके अलावा भीम आर्मी ने आज भारत बंद बुलाया है।

Advertisement
Advertisement

Also Read: भाजपा विधायक ढुल्लू महतो पर लगा है दुष्कर्म का मामला, जमानत पर कोर्ट में होगी सुनवाई

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उत्तर पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या मौके पर हैं। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं व लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वह तैयार नहीं हुए तो पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने महिलाओं को खदेड़ दिया। हालांकि खदेड़ने के बाद वापस सड़क पर आकर डट गईं। देर रात तक जाफराबाद में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस अधिकारी ड्रोन उड़ाकर हालात का जायजा ले रहे थे।

Also Read: विवादों में घिरे डॉ कफील के छोटे मामा को बदमाशो ने गोली मारकर की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

 

बताया जा रहा है कि सीएए और एनआरसी के विरोध में जाफराबाद में महिलाएं धरने पर बैठी हुई हैं। आज सुबह महिलाओं को जाफराबाद रोड से लेकर राजघाट तक पैदल मार्च निकालना है। दिल्ली पुलिस ने मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी है।

ERcE1g5UYAABupF.jpg

रविवार को निकाले जाने वाले मार्च को देखते हुए पुलिस अधिकारियो ने एतिहात के तौर पर शनिवार रात से ही जाफराबाद रोड पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात को दिया था। रोड पर पुलिस तैनात होते ही जाफराबाद में तनाव का माहौल हो गया। करीब साढ़े दस बजे धरने पर बैठी महिलाएं जाफराबाद मुख्य सड़क पर आ गईं और मेट्रो स्टेशन के पास जाम लगा दिया। आधे घंटे तक महिलाओं ने सड़क को बंद कर दिया।

मुख्य मार्ग होने की वजह से वहां लंबा जाम लग गया। इसके बाद पुलिस बल ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की। नाकाम होने पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बावजूद महिलाएं कभी गली तो कभी सड़क पर आकर नारेबाजी करने लगीं जो देर रात तक जारी था।

Also Read: पीएम मोदी ने जिस पुल का किया था शिलान्यास, उसे बनाने के लिए नहीं मिल रहे ठेकेदार

यमुनापार में शास्त्री पार्क, कर्दमपुरी, श्रीराम कॉलोनी, सुंदर नगरी, चांद बाग, मुस्तफाबाद, और जाफराबाद में डेढ़ माह से सीएए के विरोध में धरना चल रहा है। इन धरना स्थलों पर बैठी महिलाएं रविवार को जंतर मंतर तक मार्च निकालने वाली थीं। दिसंबर माह में जाफराबाद और सीलमपुर में सीएए को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए थे।

वहीं, सुरक्षा के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जफराबाद मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया। यहां प्रवेश और निकास को बंद किया गया है। इस स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा।

Advertisement
शहीनबाग के बाद दिल्ली के जाफ़राबाद में महिलाएं कर रही है NRC,CAA और NPR का विरोध, मेट्रो बंद 1