Skip to content

दिल्ली हिंसा पीड़ित को एएमयू देगा एक करोड़

Arti Agarwal

अलीगढ़– अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू ) दिल्ली हिंसा पीड़ितों की मदद के लिए आगे बढ़कर काम किया है। हिंसा पीड़ितों को आर्थिक मदद के लिए जारी देशी और विदेशी खातों में अलीग बारादरी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। एएमयू पीड़ितों को एक करोड़ से ज्यादा धनराशि  मदद करने जा रही है। यह मदद सभी जात-धर्म के लोगों के लिए होगी।
दिल्ली हिंसा के बाद एएमयू में छात्र-छात्राओं ने कई बार कैंडल मार्च निकालकर हिंसा का विरोध जताया है। इंतजामियां की ओर से  सेवानिवृत्त कर्मियों और पूर्व छात्रों से दिल्ली में हिंसा प्रभावित लोगों को पुनर्वास के लिए स्वैच्छिक तौर पर मदद करने की अपील की गई है। वित्त अधिकारी प्रो. जावेद अख्तर की ओर से जारी की गई अपील मैं कहा गया कि हिंसा में जान-माल का बहुत नुकसान हुआ है। पीड़ितों की मदद के लिए भारतीय व विदेशी दानदाताओं के लिए अलग-अलग खाता नंबर जारी किया गया है। छात्रों की ओर से शहरवासियों से संपर्क कर मदद मांगी जा रही है।

Also Read: कपिल मिश्रा के वीडियो पर HC ने कहा- कोई हिंसा भड़काने वाला बयान देता है और पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं करती

छात्रों ने पॉकेट मनी से जुटाए 5 लाख रुपये
छात्रों ने बताया कि एएमयू में छात्र छात्राओं ने अपनी पॉकेट मनी से दिल्ली हिंसा पीड़ितों को सहायता राशि दे रही है।
सभी अपने बजट के हिसाब से मदद कर रहे हैं।

Also Read: नागरिको को स्वतंत्रा देने के मामले फिसला भारत, चीन से की गयी तुलना, जानिए पूरी खबर

सभी के लिए जुटाई जा रही है राशि, सभी संगठनों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सहयोगी संगठनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और दिल्ली हिंसा पीड़ितों के लिए सहायता राशि दे रहे हैं। सभी अपने बजट के हिसाब से मदद कर रहे हैं।
एएमयू की ओर से जो दो खाता नंबर जारी किए गए हैं। उसमें देश और विदेश के अनेक बिरादरी सहायता राशि डाल रहे हैं। एक करोड़ से अधिक धनराशि की एकीकृत होने की संभावना। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी दिल्ली जाकर हिंसा पीड़ितों की सहायता करेगी |