झारखंड में कोरोना पाॅजिटिव का दूसरा मामला हजारीबाग में मिला। हजारीबाग आइसोलेशन वार्ड में रखे गए पेशेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह जिले के विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत एक गांव का रहने वाला है। शुक्रवार को पीड़ित के गांव को सील कर सेनिटाइज किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन यह जानकारी जुटानी में लगी हुई है कि मरीज ने किन-किन के संपर्क में आया है।
Also Read: हज़ारीबाग़ से मिले दूसरे कोरोना पॉजीटिव के साढ़ू के गाँव को किया गया सील
मरीज पश्चिम बंगाल के आसनसोल से 29 मार्च को एक शादी समारोह से वापस घर लौटा था। इसकी सूचना मिलते ही रैपिड एक्शन रिस्पांस टीम ने स्क्रीनिंग के बाद हजारीबाग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। कफ और सांस की शिकायत थी। उसका ब्लड सैंपल बुधवार को जांच के लिए रिम्स भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिले में लोग अलर्ट हो गए हैं।
Also Read: BIT सिंदरी के तीन छात्रों ने बनाया कोरोना से संक्रमित व्यक्ति का पता लगाने वाला बैंड
डीसी डाॅ भुवनेश प्रताप सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि तत्काल संबंधित गांव को सील करते हुए वहां की निगरानी बढ़ा दी गई है। सभी को स्क्रिनिंग का निर्देश टीम को दिया गया है। कोरोना पीड़ित को एचएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। संक्रमित व्यक्ति के एक गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यह गांव विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय से 15 किमी दूर करीब पांच हजार की आबादी वाला गांव है।