Skip to content
Advertisement

झारखण्ड में मचा हड़कंप कोरोना से पहली मौत का मामला आया सामने- पीटीआई

Shah Ahmad

पीटीआई के हवाले से ये खबर सामने आयी है की झारखण्ड में कोरोना से पहली मौत का मामला सामने आया है.

Advertisement
Advertisement

झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. बीती रात एक साथ 9 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से नीचे से ऊपर तक हड़कंप मच गया। राज्य में बुधवार देर रात कोरोना वायरस के नौ पॉजिटिव मामले सामने आए। जिसमें से बोकारो के एक संक्रमित मरीज की बुधवार देर रात को मौत हो गई। इस तरह झारखंड में कोरोना से पहली मौत की खबर बोकारो से आई है। जान गंवाने वाला संक्रमित मरीज गोमिया का रहनेवाला है। बोकारो जनरल अस्‍पताल में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद करीब डेढ़ बजे रात में उसकी मौत हो गई।

Also Read: नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा 4 नए मामलो के साथ राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 13 पहुँची

पहली मौत की सूचना के बाद से पूरे झारखंड में हड़कंप मच गया है। मृतक गोमिया का 65 वर्षीय बुजुर्ग है। बीते दिन जो चार पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी, जिसमें एक इस मृतक का भी है। बाकी तीन बोकारो के चंद्रपुरा की बांग्‍लादेश के तब्‍लीगी जमात से शामिल होकर लौटी पॉजिटिव महिला के परिवार के सदस्य हैं।

Also Read: झारखण्ड में कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढ़ कर 9 हुई, सबसे ज्यादा मामले हिंदपीढ़ी से सामने आये है

पुरे झारखंड में अब तक कुल 13 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का पता चल पाया है. पॉजिटिव मामलों में 5 रांची के हिंदपीढ़ी और 4 बोकारो के रहने वाले हैं। सिविल सर्जन डॉ वीबी प्रसाद ने बताया कि सभी संदिग्धों की जांच रिपोर्ट बुधवार देर रात आई है। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पूर्व के 4 मामलों के अलावा 9 और मामले बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि हिंदपीढ़ी से सोमवार को भर्ती कराई गई 54 वर्षीय कोरोना पोजिटिव महिला के संपर्क में आने से 5 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं चार अन्य लोग बोकारो के पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। बताते चलें कि सोमवार को जिला प्रशासन की टीम द्वारा हिन्दपीढ़ी की पॉजिटिव महिला को जिस एंबुलेंस में रिम्स भेजा गया था, उसी एंबुलेंस में उसके परिवार के अन्य सदस्य भी रिम्स पहुंचे थे।

Also Read: झारखंड हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार, कहा राज्य को सभी जरुरी उपकरण दिये जाए

राज्य में कोरोना से पहली मौत होने के बाद सरकार और प्रशासन के लिए ये एक परेशानी खड़ी कर सकता है. अचानक से 9 नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पूरे राज्य भर के लिए खतरे की संकेत हैं। अगर अब भी लॉक डाउन का सही तरीके से पालन नहीं किया गया तो मामले और तेजी से बढ़ सकते हैं।

Advertisement
झारखण्ड में मचा हड़कंप कोरोना से पहली मौत का मामला आया सामने- पीटीआई 1