गुड़गांव/रांची: झारखंड के मधुपुर विधायक और राज्य सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी इन दिनों गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में इलाजरत हैं। हाल ही में उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी, जिसके बाद अब वे तेजी से स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे और मंत्री हफीजुल हसन से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में कुछ समय बिताया और डॉक्टरों से भी मंत्री की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा, “मरांग बुरु आपको शीघ्र स्वस्थ करें, यही कामना करता हूं।”
गत दिनों गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में साथी मंत्री श्री @hafizulhasan001 की हार्ट सर्जरी हुई थी। आज अस्पताल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 8, 2025
मरांग बुरु आपको शीघ्र स्वस्थ करें, यही कामना करता हूँ। pic.twitter.com/uO2VGLebyd
बताते चलें कि मुख्यमंत्री इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं, जहां उनके पिता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक शिबू सोरेन भी स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती हैं। वे भी लगातार चिकित्सकीय निगरानी में हैं।
राज्यभर से झामुमो कार्यकर्ता, समर्थक और आम जनता दोनों नेताओं, हफीजुल हसन अंसारी और शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।