Skip to content
Advertisement

CM Hemant Soren ने ट्वीट कर केंद्र सरकार और भाजपा को कहा,जितना कुचक्र रचना है रच ले, हम डरने वाले नहीं!

zabazshoaib

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट के जरिए भाजपा को कहां कि “केंद्र सरकार और भाजपा, जितना कुचक्र रचना है रच ले, कोई फर्क नहीं पड़ता” मैं आदिवासी का बेटा हूँ। झारखण्ड का बेटा हूँ। हम डरने वाले नहीं, लड़ने वाले लोग हैं।”मुख्यमंत्री ने इस ट्वीट के जरिए स्पष्ट किया है कि पिछले कुछ सालों से लगातार भाजपा प्रदेश के नेताओं ने सरकार को गिरने-गिराने की बात कहते रहे हैं और सरकार को अस्थिर करने को लेकर कई खबर देखने को मिल जाती है।

Advertisement
Advertisement
CM Hemant Soren ने ट्वीट कर केंद्र सरकार और भाजपा को कहा,जितना कुचक्र रचना है रच ले, हम डरने वाले नहीं! 1

https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1563372478843723777?t=MmS8lxdOXF-3Od7-J4Jrvw&s=19

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मंचों से कहते रहे हैं कि झारखंडवासियों के विकास ही मेरा लक्ष्य है।भाजपा पर भी आरोप लगाते हैं कि भाजपा सत्ता के बिना उस मछली के समान है जो पानी के बिना नहीं रह सकती,इसलिए केंद्रीय संवैधानिक एजेंसियों को हमारे सरकार के खिलाफ इस्तेमाल कर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री यह भी कहते रहे हैं कि हम आदिवासी के वंशज हैं और दिशोम गुरु शिबू सोरेन हमारे आदर्श है जिनके रगों में आंदोलन और संघर्ष रोम-रोम में भरा है। जिसने अपने आंदोलन के बल पर झारखंड निर्माण करने में आग्रणीय अहम भूमिका निभाया है। लगातार भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा आमने सामने मुखर होकर बयान बाजी कर रहे हैं।

Advertisement
CM Hemant Soren ने ट्वीट कर केंद्र सरकार और भाजपा को कहा,जितना कुचक्र रचना है रच ले, हम डरने वाले नहीं! 2