
https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1563372478843723777?t=MmS8lxdOXF-3Od7-J4Jrvw&s=19
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मंचों से कहते रहे हैं कि झारखंडवासियों के विकास ही मेरा लक्ष्य है।भाजपा पर भी आरोप लगाते हैं कि भाजपा सत्ता के बिना उस मछली के समान है जो पानी के बिना नहीं रह सकती,इसलिए केंद्रीय संवैधानिक एजेंसियों को हमारे सरकार के खिलाफ इस्तेमाल कर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री यह भी कहते रहे हैं कि हम आदिवासी के वंशज हैं और दिशोम गुरु शिबू सोरेन हमारे आदर्श है जिनके रगों में आंदोलन और संघर्ष रोम-रोम में भरा है। जिसने अपने आंदोलन के बल पर झारखंड निर्माण करने में आग्रणीय अहम भूमिका निभाया है। लगातार भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा आमने सामने मुखर होकर बयान बाजी कर रहे हैं।