Skip to content
Advertisement

Jharkhand Teacher Recruitment 2022: 50 हजार सहायक शिक्षकों की बहाली एक साथ, कैबिनेट से मिली मंजूरी!

zabazshoaib

Jharkhand Teacher Recruitment 2022: शिक्षक नियुक्ति का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। झारखंड सरकार ने 50 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दिया है। 24 अगस्त 2022 को झारखंड सरकार के कैबिनेट ने राज्य के स्कूलों में 50 हजार सहायक शिक्षकों की बहाली के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बुधवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंजूरी किए गए प्रस्ताव के अनुसार प्राइमरी विद्यालयों में 20 हजार 825 और मिलर्स विद्यालयों में 29,175 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
कैबिनेट सेक्रेटरी वंदना डाडेल ने बताया कि बैठक में कुल 38 प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जिसमें शिक्षक नियुक्ति भी शामिल है।

Advertisement
Advertisement
Jharkhand Teacher Recruitment 2022: 50 हजार सहायक शिक्षकों की बहाली एक साथ, कैबिनेट से मिली मंजूरी! 1
Advertisement

Also read: झारखंड मंत्रालय: 24 अगस्त को मंत्रिपरिषद की बैठक में, झारखंडयों को मिला कई सौगात!

कैबिनेट ने राज्य के स्कूलों में पढ़ने वाले एसटी, एससी और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलने वाली प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि भी बढ़ा दी है। कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों को पहले प्रतिमा ₹500 की छात्रवृत्ति मिलती थी, आज्ञा राशि ₹1000 कर दी गई है। इसी तरह कक्षा 5 से 6 के बच्चों को अब 1000 की जगह 1500, कक्षा 7 से 8 तक के बच्चों को 1500 की जगह ₹25 00 रुपए और कक्षा 9 से 10 तक के बच्चों को 2250 के बजाय ₹45 00की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

बताते चले कि विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के अंतर्गत नवसृजित 3 डिग्री कॉलेजों के लिए 87 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत नवगठित कोलेबिरा डिग्री कॉलेज में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के लिए 87 पद सृजित किए गए हैं।