Skip to content

Kodarma News: राजद, कांग्रेस और लोजपा छोड़ कई लोग आपकी विकास पार्टी में हुए शामिल

Megha Sinha

कोडरमा : आपकी विकास पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत होता जा रहा है। सोमवार को कोडरमा के छतरबर स्थित केंद्रीय कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें राजद, कांग्रेस और लोकजनशक्ति पार्टी से जुड़े कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा की मौजूदगी में सभी को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया और पार्टी सिंबल लगे बैग भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में शामिल हुए नए सदस्यों ने कहा कि आपकी विकास पार्टी हमेशा जनमुद्दों पर आवाज बुलंद करती रही है और धरातल पर काम करती है। वर्तमान समय में यह पार्टी जनता के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए वे लगातार काम करेंगे और संगठन को और मजबूत बनाएंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार केवल “मइया योजना” चला रही है, धरातल पर अन्य कोई योजना नजर नहीं आ रही। उन्होंने सूर्या हांसदा के पुलिस एनकाउंटर और रामगढ़ के आफताब अंसारी मौत मामले पर भी गंभीर सवाल उठाए और दोनों घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि आपकी विकास पार्टी हर जिले में जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी।

मॉब लिंचिंग पीड़ितों पर बोलते हुए गुलाम मुस्तफा ने कहा कि झारखंड गठन के बाद से अब तक जितने भी लोग मॉब लिंचिंग के शिकार हुए हैं, उनके पीड़ित परिवारों की समस्याओं को सुनने के लिए सितंबर में रांची में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आर्थिक मदद भी दी जाएगी। कार्यक्रम में पार्टी में शामिल होने वालों में बबलू खान, मोहम्मद नजरुल हक, चाँद खान, मोहम्मद इम्तियाज, रियाज शेख, मोहम्मद शफीक समेत कई लोग मौजूद रहे।