Skip to content
Advertisement

KODERMA NEWS : भाजपा के कोर कमेटी की बैठक कोडरमा विधानसभा के वसुंधरा गार्डन मे

Bharti Warish

KODERMA NEWS : भाजपा कोडरमा विधानसभा कोर कमेटी और चुनाव समिति की बैठक वसुंधरा गार्डन में हुई। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनानी है।

Advertisement
Advertisement

बूथ अध्यक्ष सबसे पहले बूथ समिति, पन्ना प्रमुख कुछ बूथों में छूटे हुए हैं। उसे दुरुस्त कर अपने काम पर लग जाएं। प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि कोर कमेटी, संचालन समिति अपने-अपने कामों में लग जाएं और झारखंड में भ्रष्टाचार में लिप्त हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकें।

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पित हैं और इस बार राज्य में एनडीए की सरकार बनाने के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विधायक सह पार्टी प्रत्याशी डॉ नीरा यादव ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने राज्य में कई विकास के कार्य किया है और आने वाले दिनों में भाजपा और एनडीए सरकार प्रदेश के साथ कोडरमा के अगला लेख विकास के लिए कृत संकल्प है।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी और संचालन महामंत्री शिवेन्द्र नारायण सिन्हा ने किया। मौके पर रवि मोदी अशोक आर्या, विजय साव, विजय ऐप पर यादव, नवीन केसरी जितेंद्र पासवान, राजकुमार यादव, राजेश पढ़ें सिंह, चन्द्रशेखर जोशी, मानिकचंद सेठ दि मौजूद थे।

Advertisement
KODERMA NEWS : भाजपा के कोर कमेटी की बैठक कोडरमा विधानसभा के वसुंधरा गार्डन मे 1