रांची। राज्य निर्वाचन आयोग ने झारखंड राज्य के नगर निगम,नगर परिषद और नगर पंचायतो (Jharkhand Nagar Nikay chunav) के चुनाव में महापौर एवं अध्यक्ष पद के आरक्षण की अधिसूचना गुरूवार को जारी कर दी है। इसमें राज्य के 9 नगर निगम, 20 नगर पर्षद और 19 नगर पंचायत शामिल है। अधिसूचना के साथ ही इन नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रो में जल्द चुनाव होना तय हो गया है। इसको लेकर इन इलाको में चुनावी हलचल तेज हो गई है।
अधिसूचना के अनुसार नगर निगम के महापौर के 9 महापौर पदों में अन्य वर्ग में 3 महिला 1 अनुसूचित जनजाति महिला,3 जनरल, 1 अनुसूचित जाति एवं एक अनुसूचित जनजाति है .

और बताते चलें कि नगर परिषद के 20 अध्यक्ष पदो में 9 विभिन्न वर्गो की महिला के लिए आरक्षित है। जबकि एससी-एसटी के लिए 7 पद आरक्षित है, जिसमें महिला एवं अन्य शामिल है।

इसी तरह नगर पंचायत के कुल 19 पद के लिए भी 9 पद महिला के लिए आरक्षित है।
इन नगर पर्षद क्षेत्रो में अध्यक्ष पद के आरक्षण की अधिसूचना जारी की गई है
गढ़वा, विश्रामपुर, चतरा, झुमरी तिलैया, मधुपुर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, मिहिजाम, चिरकुंडा, फुसरो, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, चक्रधपुर, चाईबासा, कपाली और जुगसलाई नगर परिषद है।
